तेहरान, 21 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्रालय द्वारा वैश्विक आतंकवाद पर जारी रपट में ईरान पर लगाए गए आरोपों को तेहरान ने खारिज कर दिया है। साथ ही उसने आतंकवाद के मुद्दे पर दोहरे मापदंड अपनाने के लिए अमेरिका की निंदा की है।
प्रेस टीवी की रपट के मुताबिक, ईरान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मर्जीह अफखाम ने शनिवार को अमेरिकी रपट की अंतर्वस्तु को दोहराव बताते हुए कहा कि आतंकवाद पर राजनीति से प्रेरित दृष्टिकोण ने मामले को एक जटिल समस्या बना दिया है।
अफखाम ने कहा, “आतंकवाद के बढ़ने और इसके और पेंचीदा होने की वजह, इस बुराई और अमानवीय रूप को लेकर अपनाए जाने वाले दोहरे मापदंड और राजनीतिक दृष्टिकोण है।”
अफखान ने कहा कि पिछले तीन दशकों के दौरान ईरान आतंकवाद से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। ऐसे देश पर आरोप लगाना जो आतंकवाद और चरमपंथ के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय संघर्ष के लिए सहयोग को प्राथमिकता समझता हो, ध्यान बंटाने की एक कोशिश है और इस प्रकार की रपटों का वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है।
dharmpath.com dharmpath