जम्मू, 21 जून (आईएएनएस)। जम्मू जिले में तस्करी के आरोप में गिरफ्तार व्यक्ति पुलिसकर्मियों के चंगुल से भागने की कोशिश की और इस दौरान पुलिस द्वारा की गई गोलीबारी में वह मारा गया।
पुलिस ने बताया कि जम्मू के चिनोर इलाके के निवासी शमशेर भगत के बेटे तरसीम लाल (25) को दो अन्य लोगों के साथ तस्करी के आरोप में शनिवार को अखनूर इलाके से गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस से जुड़े एक सूत्र ने बताया, “तरसीम को दो अन्य लोगों के साथ दूसरे स्थान पर ले जाया जा रहा था, तभी उसने भागने की कोशिश की।”
dharmpath.com dharmpath