बीएसएफ, सीआरपीएफ ने मनाया योग दिवस

अगरतला, 21 जून (आईएएनएस)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने रविवार को अपने विभिन्न परिसरों और सीमावर्ती कार्यालयों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया।

अगरतला, 21 जून (आईएएनएस)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने रविवार को अपने विभिन्न परिसरों और सीमावर्ती कार्यालयों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया।

बीएसएफ के त्रिपुरा फ्रंटियर के महानिरीक्षक भोला नाथ शर्मा ने अगरतला के नजदीक सालबागान स्थित सीमांत मुख्यालय में योग दिवस संबंधित कार्यक्रम का नेतृत्व किया।

शर्मा ने कहा, “योग न सिर्फ हमें शारीरिक, मानसिक और आत्मिक मजबूती देता है, बल्कि यह तनाव कम करने तथा आत्मसंयम बरतने में मदद करता है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493