तेहरान, 8 जून (आईएएनएस)। ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जावेद जरीफ ने तेहरान में हुए हमलों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणियों की गुरुवार को निंदा की। हमले में 17 लोगों को मौत हुई है।
जरीफ ने गुरुवार को ट्वीट किया, “ईरान जब अमेरिकी असामियों द्वारा समर्थित आतंकवाद से लड़ रहा है, ऐसे में व्हाइट हाउस के घृणास्पद बयान और सीनेट के प्रतिबंध आए थे। ईरान के लोग दोस्ती के ऐसे दावों को खारिज करते हैं।”
एफे न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने बुधवार को आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट द्वारा तेहरान पर किए गए दोहरे हमलों की निंदा करने के साथ ही जोर देकर यह भी कहा था कि ‘आतंकवाद प्रायोजक देशों के लिए खुद भी इस बुराई का शिकार बनने का खतरा होता है।’
मंत्री ने कहा कि सऊदी अरब समेत अमेरिका के सहयोगी आतंकवाद के असली प्रायोजक हैं, जिनके साथ ट्रंप ने कई अरब डॉलर का शस्त्र समझौता किया है।
उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने उसी को निशाना बनाया ‘जिससे उनके स्वामी सबसे अधिक घृणा करते हैं और वह है लोकतंत्र का सदन।’
dharmpath.com dharmpath