ईरान ने पाकिस्तान में मोर्टार से 8 गोले दागे

इस्लामाबाद, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। ईरान के सीमा रक्षकों ने शनिवार को पाकिस्तानी क्षेत्र में मोर्टार से आठ गोले दागे।

एक सुरक्षा अधिकारी ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर डॉन को बताया कि बलूचिस्तान के पंजगुर जिले के एक गांव में ईरानी बलों ने मोर्टार से आठ गोले दागे।

सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि गोलाबारी में नागरिकों की हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

ईरानी सीमा बलों द्वारा सीमा उल्लंघन के बाद पाकिस्तानी कानून प्रवर्तन एजेंसियां मौके पर पहुंची और सुरक्षा कड़ी कर दी गई।

गौरतलब है कि पिछले साल ईरानी सीमा रक्षकों ने पाकिस्तानी सीमावर्ती मशकैल कस्बे में मोर्टार से छह गोले दागे थे। इस साल जुलाई में भी पंजगुर जिले में मोर्टार से कम से कम चार गोले दागे थे।

पाकिस्तान ने अपनी क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन करने के लिए ईरानी बलों को जिम्मेदार ठहराया है।

पाकिस्तान, ईरान के साथ 900 किलोमीटर लंबी खुली सीमा साझा करता है और दोनों देशों ने पिछले साल सीमा क्षेत्र से आतंकवादियों का सफाया करने के लिए खुफिया समन्वय को बढ़ावा देने का फैसला किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493