इसके अलावा फुटबाल प्रेमी जिनपिंग अग्रणी इंग्लिश प्रीमियर क्लब मैनचेस्टर सिटी के घरेलू एतिहाद स्टेडियम का भी दौरा करेंगे।
जिनपिंग का फुटबाल प्रेम किसी से छिपा नहीं है। पिछले वर्ष जिनपिंग को अर्जेटीना की राष्ट्रीय फुटबाल टीम की 10 नंबर की जर्सी भेंट की गई थी। इसके अलावा चीन के दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी सुन जिहाई ने छह वर्षो तक मैनचेस्टर सिटी का प्रतिनिधित्व किया।
मैनचेस्टर में हालांकि जिनपिंग का पड़ाव सिर्फ फुटबाल तक सीमित नहीं रहेगा। मैनचेस्टर एक बड़ा औद्योगिक शहर भी है और चीन के साथ इसके मजबूत कारोबारी संबंध हैं। मैनचेस्टर को लीड्स से जोड़ने वाली तेज गति वाली रेलमार्ग परियोजना हासिल करने की दावेदारी में चीन की एक अग्रणी रेल निर्माण कंपनी को प्रमुख माना जा रहा है।
इसके अलावा जिनपिंग मैनचेस्टर विश्वविद्यालय भी जाएंगे। यह विश्वविद्यालय ब्रिटेन के अग्रणी विज्ञान अनुसंधान संस्थानों में से एक है।
dharmpath.com dharmpath