ईरान ने यूरोप को 1.4 करोड़ बैरल कच्चा तेल बेचा

ईरान के पेट्रो एनर्जी इन्फॉर्मेशन नेटवर्क ‘शाना’ के मुताबिक, तेल की बिक्री से मौजूदा वित्तीय, कानूनी एवं भंडारण संबंधी बाधाएं दूर होंगी।

फ्रांस की तेल कंपनी टोटल ने 1.1 करोड़ बैरल तेल खरीदा है, जबकि स्पेन की तेल कंपनी सेप्सा ने 20 लाख बैरल और रूस की कपंनी लितास्को ने 10 लाख बैरल तेल खरीदा है।

ईरान के परमाणु कार्यक्रमों की वजह से उस पर लगाए गए प्रतिबंधों से पहले यूरोप में ग्रीस, इटली और स्पेन, ईरान से लगभग 800,000 बैरल कच्चे तेल का आयात किया है।

इस अवधि के दौरान ईरान ने एक दिन में लगभग 20 लाख बैरल तेल का निर्यात किया है, जिसमें से अधिकतर का निर्यात एशियाई देशों को किया गया है।

गौरतलब है कि पिछले दो महीनों में ईरान ने अपना निर्यात बढ़ाकर 22 लाख बैरल प्रतिदिन कर दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493