तेहरान, 25 फरवरी (आईएएनएस)। यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख फेडरिका मोघरिनी ने कहा कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर समग्र समझौता सभी पक्षों लिए लाभदायी रहेगा।
तेहरान, 25 फरवरी (आईएएनएस)। यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख फेडरिका मोघरिनी ने कहा कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर समग्र समझौता सभी पक्षों लिए लाभदायी रहेगा।
प्रेस टीवी द्वारा बुधवार को जारी रपट के अनुसार, फेडरिका मोघरिनी ने लंदन के एक थिंक टैंक, कैथम हाउस में मंगलवार को कहा, “एक समग्र समझौता सभी पक्षों के लिए लाभदायी रहेगा।”
यूरोपीय संघ की अधिकारी ने कहा कि अगर मध्यस्थता कर रहे पक्ष राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखाएं तो ईरान का परमाणु समझौता आसान है।
मोघरिनी ने कहा, “अगर सभी पक्ष सहयोग करते हैं, तो अच्छा समझौता करना आसान है। हम इस अवसर को नहीं छोड़ सकते।”
ईरान और अमेरिका के प्रतिनिधियों ने रविवार को स्वीट्जरलैंड के जेनेवा शहर में वार्ता शुरू की। उन्होंने मतभेदों को कम करने के लिए अब तक तीन चरण की वार्ता की है।
जेनेवा में वार्ता की समाप्ति पर ईरान के विदेश मंत्री जावेद जारिफ ने कहा कि ईरान और पी5 प्लस1 समूह के देश -ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, रूस, अमेरिका के अलावा जर्मनी- के वार्ताकार अगले सप्ताह स्विट्जरलैंड में वार्ता दोबारा शुरू करेंगे।
ईरान और छह महाशक्तियां नवंबर 2013 में हुए अंतरिम समझौते के बाद परमाणु समझौता करने को लेकर तय दो अवधियों का लाभ उठाने में नाकाम रही हैं।
दोनों पक्षों के बीच एक जुलाई तक का वक्त अंतिम समझौता करने के लिए तय हुआ है।
dharmpath.com dharmpath