पुणे, 25 फरवरी (आईएएनएस)। भारत की वैशवी सिन्हा ने हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर के छठे चरण के टूर्नामेंट हीरो ऑक्सफोर्ड महिला प्रो गोल्फ चैम्पियनशिप के पहले दौर में शानदार प्रदर्शन करते हुए बुधवार को शीर्ष पर रहते हुए शानदार शुरुआत की।
एक खिताब जीत चुकीं इंग्लैंड की कीरन माथारू दूसरे और भारत की नेहा त्रिपाठी दूसरे स्थान पर रहीं।
ऑक्सफोर्ड गोल्फ एंड कंट्री क्लब में चल रहे छह लाख रुपये इनामी राशि वाले छठे चरण के टूर्नामेंट के पहले दिन वैशवी ने एक भी बुगी नहीं लगाई तथा चार अंडर 68 का स्कोर हासिल किया।
दूसरे चरण में खिताब जीतने वाली वैशवी ने मध्यांतर से पहले दूसरे और आठवें होल पर दो बर्डी लगाए। मध्यांतर के बाद भी वैशवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुे 15वें और 17वें होल पर दो और बर्डी हासिल किए।
दूसरे स्थान पर रहीं माथारू दो अंडर 70 का स्कोर हासिल कर सकीं, जिसमें उन्होंने तीन बर्डी लगाए।
ऑर्डर ऑफ मेरिट में शीर्ष पर चल रहीं वाणी कपूर प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर सकीं और एक अंडर 73 के स्कोर के साथ पहले दौर की समाप्ति पर चौथे स्थान पर रहीं। वाणी पहले दौर में एक भी बर्डी नहीं लगा सकीं।
dharmpath.com dharmpath