बीजिंग, 14 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के बदले ईरान द्वारा अपने परमाणु कार्यक्रम में कटौती के लिए किए गए परमाणु समझौते का अंतिम क्रियान्वयन जल्द ही संपन्न होगा। ईरान ने पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के बदले यह समझौता किया है। चीन के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
ईरान ने अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा किया है या नहीं, इसकी पुष्टि के लिए अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) अंतिम रिपोर्ट शुक्रवार को देगा, जो प्रतिबंधों को हटाने के लिए यह एक पूर्व शर्त है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता होंग ली ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “एक बार जब प्रतिबद्धताएं पूरी कर दी जाएंगी, ईरान परमाणु समझौता व्यापक तौर पर क्रियान्वित हो जाएगा। इस मामले में चीन सभी पक्षों के साथ संपर्क में है।” क्रियान्वयन की सही तारीख की जानकारी उन्होंने नहीं दी।
अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने बुधवार को कहा कि ईरान के परमाणु समझौते का क्रियान्वयन आने वाले दिनों में होने की संभावना है।
dharmpath.com dharmpath