रामदेव पुणे जेल में संजय दत्त से मिले

पुणे, 14 जनवरी (आईएएनएस)। यरवदा केंद्रीय जेल में बंद बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त से योगगुरु बाबा रामदेव ने गुरुवार को मुलाकात की। आधिकारिक सूत्रों से यह जानकारी मिली है।

रामदेव अपने जाने-पहचाने भगवा लिवास में यहां कैदियों को योग सिखाने आए थे और सफेद कपड़ों (जेल यूनिफार्म) में योग सीखते उन कैदियों के बीच संजय दत्त भी थे।

योग सत्र के बाद योगगुरु और अभिनेता के बीच संक्षिप्त गोपनीय मुलाकात हुई, जहां दत्त ने उन्हें उनकी रिहाई के लिए प्रार्थना करने को कहा।

यह कोई पहली बार नहीं है कि संजय दत्त और रामदेव की मुलाकात हुई हो। पिछले साल सितंबर में मुंबई में एक गणेशोत्सव कार्यक्रम में भी उनकी मुलाकात हुई थी, जब दत्त एक महीने के पैरोल पर थे।

बॉलीवुड में यह चर्चा है कि रामदेव पर जल्द ही एक फिल्म बनने वाली है, जिसमें भ्रष्ट नेताओं और काला धन के खिलाफ रामदेव के अभियान को दिखाया जाएगा।

दत्त के 25 फरवरी को जेल से छूटने की संभावना है जब वे अपनी 5 साल की सजा की बाकी अवधि पूरी कर लेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493