व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉश अर्नेस्ट ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, “ईरान का बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम पिछले कई वर्षो से चिंता का विषय रहा है।”
उन्होंने कहा कि अमेरिका, ईरान के मिसाइल कार्यक्रम से निपटने के लिए साझेदारों के साथ सहयोग बढ़ा रहा है।
‘फॉक्स न्यूज’ ने सोमवार को एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट दी थी कि ईरान ने मध्यम दूरी की नई बैलिस्टिक मिसाइल का पिछले महीने परीक्षण किया।
पश्चिमी खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, यह परीक्षण 21 नवंबर को ईरान के सिस्तान एवं ब्लूचिस्तान प्रांत में चाबहार के पास किया गया था, जिसकी सीमा पाकिस्तान से लगती है।
अमेरिकी अधिकारी ने पहचान गुप्त रखने की शर्त पर यह भी बताया कि नया परीक्षण संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के दो प्रस्तावों का उल्लंघन है।
dharmpath.com dharmpath