धारावाहिक के सेट पर बेहोश हुईं सुप्रिया

मुंबई, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। जानी-मानी अभिनेत्री सुप्रिया पाठक टेलीविजन धारावाहिक ‘जाने क्या होगा रामा रे’ और आगामी फिल्म ‘जीना इसी का नाम है’ की शूटिंग में ना चाहते हुए भी इतनी ज्यादा व्यस्त हो गई हैं कि धारावाहिक की शूटिंग के दौरान लगभग बेहोश हो गईं।

सुप्रिया को अपने काम की वजह से मुंबई और मुंबई के बाहर का सफर करना पड़ रहा है। उन्हें इस महीने 10 दिन के लिए धारावाहिक की शूटिंग करनी थी, लेकिन नासाज तबियत के चलते वह ऐसा नहीं कर पाईं।

‘जाने क्या होगा रामा रे’ के सेट से जुड़े एक सूत्र ने कहा, “सुप्रिया बहुत बीमार थीं, इसलिए वह रविवार को शूटिंग के लिए नहीं आ सकीं और सोमवार को मजबूरन उन्हें शूटिंग खत्म करने के लिए आना पड़ा, क्योंकि उन्हें इस सप्ताह पति पंकज कपूर के साथ एक धार्मिक यात्रा पर निकलना है।”

सूत्र ने कहा, “धारावाहिक के सेट पर आने के बावजूद सुप्रिया अच्छा महसूस न करने की शिकायत करती रहीं और आखिरकार बाहर उमस भरे माहौल में शूटिंग करने को विवश हो गईं, जिसके चलते वह लगभग बेहोश हो गईं। इसके चलते उन्हें अस्पताल ले जाया गया और सुईं लगवानी पड़ी, ताकि वह अपनी शूटिंग दोबारा शुरू कर सकें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493