ईरान में बस पलटने से 16 लोगों की मौत

तेहरान, 23 जुलाई (आईएएनएस/सिन्हुआ)। उत्तरी ईरान में शनिवार को एक यात्री बस पलट गई, जिसमें करीब 16 लोगों की मौत हो गई।

तेहरान, 23 जुलाई (आईएएनएस/सिन्हुआ)। उत्तरी ईरान में शनिवार को एक यात्री बस पलट गई, जिसमें करीब 16 लोगों की मौत हो गई।

निजी समाचार एजेंसी ‘तसनीम’ ने यह जानकारी दी।

अलबोर्ज प्रांत में इरान की रेड क्रेससेंट सोसाइटी के प्रबंध निदेशक एहसान नसीरी ने ‘तसनीम’ को बताया कि यह बस शनिवार सुबह कराज-चौलस के बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई।

एजेंसी ने दुर्घटना के वास्तविक कारण का उल्लेख किए बगैर नसीरी के हवाले से बताया कि इस घटना में 12 लोग घायल हो गए हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493