ईरान राष्ट्रपति चुनाव के लिए 5.6 करोड़ योग्य मतदाता

तेहरान, 10 मई (आईएएनएस)। ईरान में होने वाले आगामी राष्ट्रपति चुनाव में 5.6 करोड़ से अधिक योग्य मतदाता होंगे। इनमें से 13.5 लाख पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने देश के आंतरिक मामलों के मंत्रालय की चुनाव समिति के प्रमुख अली असगर अहमदी के हवाले से दी रिपोर्ट में कहा है कि देश में 12वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान 19 मई को होगा, जिसमें 5,64,10,234 ईरानी नागरिक मतदान कर सकेंगे।

अहमदी ने बताया कि ईरानी मतदाता 19 मई को होने वाले चुनाव में 65,000 से अधिक बैलेट बॉक्स में अपने वोट डाल सकेंगे।

निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, विदेशों में रह रहे ईरानी नागरिक भी मतदान कर सकेंगे। 140 से अधिक देशों में रह रहे ईरानी नागरिकों के लिए इसकी व्यवस्था की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493