चीन में अमेरिकी राजदूत के लिए ट्रंप नामित टेरी को सीनेट समिति से मंजूरी

वाशिंगटन, 10 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी सीनेट की विदेश संबंध समिति ने मंगलवार को आयोवा के गर्वनर टेरी ब्रैनस्टैड को चीन में अगामी अमेरिकी राजदूत के रूप में मंजूरी दे दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ब्रैनस्टैड को राजदूत बनाए जाने के लिए पूरे सीनेट की मंजूरी मिलनी जरूरी है। लेकिन अभी इसके लिए सीनेट में मतदान नहीं हुआ है।

ब्रैनस्टैड (70) अमेरिका के सबसे लंबे समय से सेवारत गवर्नर हैं और उन्होंने चीन के साथ अमेरिका के रिश्ते की मजबूती के लिए अहम भूमिका निभाई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिसंबर 2016 में उन्हें चीन में अमेरिका के भावी राजदूत के रूप में नामित किया था।

पिछले सप्ताह राजदूत के रूप में उन्हें मंजूरी दिए जाने की बैठक के दौरान ब्रैनस्टैड ने कहा था कि राजदूत नियुक्त किए जाने पर वह अमेरिका और चीन के रिश्ते को और प्रगाढ़ करने के लिए काम करेंगे।

ब्रैनस्टैड ने कहा, “आयोवा के गवर्नर के तौर पर मैंने दोनों देशों के बीच सकारात्मक और स्वस्थ व्यापारिक रिश्तों के महत्व पर बल दिया।”

ब्रैनस्टैड ने साथ ही कहा कि दोनों देशों को प्रमुख सुरक्षा मुद्दों पर साथ मिलकर काम करना चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493