ईरान : संसदीय चुनाव में भारी मतदान का खामेनी का आग्रह

सरकारी समाचार एजेंसी इरना के अनुसार, खामेनी ने कहा कि देश की एकता को बचाने के लिए हर क्षेत्र के लोग मजलिस (संसद) व एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स के चुनाव में हिस्सा लें।

उन्होंने कहा कि लोगों की जागरूकता व उपस्थिति इस्लामिक क्रांति की गारंटी देगी तथा ईरान के लिए शांति व जीत का मार्ग प्रशस्त करेगी और दुश्मनों के मंसूबों को विफल करेगी।

खामेनी ने कहा कि वर्तमान दौर में इस्लामिक क्रांति अमेरिका, इजरायल तथा उनके आतंकवादी पुतलों द्वारा इसके सिद्धांतों को नष्ट करने के लिए क्षेत्र में पैदा की गई चुनौतियों का सामना कर रही है।

290 सीटों वाले मजलिस का निर्वाचन मतदान के माध्यम से चार वर्षो के लिए होता है, साथ ही एसेंबली एक्सपर्ट्स का चुनाव भी होना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493