नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। निर्वाचन अयोग (ईसी) द्वारा प्रस्तावित ईवीएम चुनौती कार्यक्रम शनिवार को अपने पूर्व निर्धारित समय पर कराया जाएगा।
निर्वाचन आयोग ने यह घोषणा उत्तराखंड उच्च न्यायालय द्वारा ईवीएम चुनौती पर रोक लगाने वाली याचिका खारिज किए जाने के बाद की। इस ईवीएम चुनौती में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और माकपा ने भाग लेने की सहमति दी है।
निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने कहा, “ईवीएम चुनौती अपने निर्धारित तारीख पर है। यह सुबह 10 बजे शुरू होगी। राकांपा और माकपा ने अपने तीन-तीन प्रतिनिधियों को नामांकित किया है। यह चुनौती दो अलग-अलग हॉल में एक साथ होगी।”
इस चुनौती के लिए तीन राज्यों से 14 वोटिंग मशीनों को लाया गया है।
dharmpath.com dharmpath