ईवीएम से छेड़छाड़ कर बहुत खतरनाक ‘स्कैंडल’ हुआ है : लालू

पटना, 10 मई (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईवीएम टेंपरिंग के मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद का भी साथ मिला है। लालू ने बुधवार को यहां कहा कि देश में ईवीएम के साथ छेड़छाड़ कर बहुत ही खतरनाक ‘स्कैंडल’ हुआ है।

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा चर्चित चारा घोटाले में उन पर पर शेष पांचों मामलों में भी अलग-अलग मुकदमा चलाने के आदेश के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए लालू ने सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के विषय में पूछे जाने पर किसी प्रकार की प्रतिक्रिया देने से इंकार करते हुए कहा कि इस मामले में उनके वकील बोलेंगे।

ईवीएम से छेड़छाड़ के मामले पर उन्होंने कहा, “केजरीवाल ने ईवीएम टेंपरिंग का भंडा-फोड़ कर दिया है। देश में ईवीएम के साथ छेड़छाड़ कर बहुत ही खतरनाक स्कैंडल हुआ है।”

उन्होंने कहा कि ईवीएम छेड़छाड़ के मामले पर 12 मई को चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में पार्टी की ओर से मनोज झा शामिल होंगे।

इधर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सुशील कुमार मोदी के नीतीश कुमार के पुन: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में आने के विषय में पूछे जाने पर राजद अध्यक्ष ने कहा, “वे (सुशील मोदी) क्या बोल रहे हैं, वही जानें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493