नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। घर बैठे कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ‘टाइम्सएवर्ज’ ने सौंदर्य और लॉन्ड्री के क्षेत्र में भी कदम रखा है।
कंपनी के एक बयान के मुताबिक, कंपनी सौंदर्य और लॉन्ड्री जैसे क्षेत्रों में भी सेवाएं मुहैया कराएगी और ग्राहक केवल फोन की मदद से ही इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
कंपनी के सहसंस्थापक और सीईओ देवदत्ता उपाध्याय ने कहा, “हमने मरम्मत, पेस्ट कंट्रोल और सफाई के कार्यो जैसी सेवाओं से शुरुआत की थी और अब हम घर बैठे हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे हैं।”
चार मेट्रो शहरों में उपलब्ध ‘टाइम्सएवर्ज’ के मोबाइल एप से आसान बुकिंग और भुगतान सुविधा मिलती है।
कंपनी की वेबसाइट या गूगूल प्ले स्टोर और एप स्टोर से एप डाउनलोड करके इन सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है।
dharmpath.com dharmpath