समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार में खनन व परिवहन मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति ने लखनऊ के आशियाना क्षेत्र के सालेह नगर में अवैध निर्माण कराया था, जिसे लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने नहीं गिराया था। कई दिनों से चल रहे इस मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ के सख्त रुख के बाद एलडीए की टीम ने शनिवार को तीन बुलडोजर की मदद से गायत्री के अवैध निर्माण की इमारत को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिसबल और अधिकारी मौजूद थे।
गायत्री पर यह भी आरोप है कि उन्होंने इस इमारत का नक्शा आवासीय पास कराया था, लेकिन अपने रसूख के बलपर इस पर व्यावसायिक निर्माण करा लिया था।
dharmpath.com dharmpath