उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों के नामांकन में 0.7 प्रतिशत वृद्धि

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। भारत में उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों के नामांकन में 2016-17 में मामूली 0.7 प्रतिशत वृद्धि देखी गई। यह जानकारी शुक्रवार को जारी एक सरकारी सर्वेक्षण में सामने आई है।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री (एचआरडी) प्रकाश जावड़ेकर ने यहां सर्वेक्षण जारी किया।

सर्वेक्षण में कहा गया है कि उच्च शिक्षा में सकल नामांकन अनुपात (जीईआर) 2015-16 के 24.5 प्रतिशत से बढ़कर 2016-17 में 25.2 प्रतिशत हो गया है।

देश ने वर्ष 2020 तक उच्च शिक्षा में 30 प्रतिशत जीईआर हासिल करने का आक्रामक लक्ष्य निर्धारित किया है। जीईआर 18-23 वर्ष आयु वर्ग की आबादी में उच्च शिक्षा में कुल नामांकन को जाहिर करता है।

सर्वेक्षण के मुताबिक, वर्ष 2015-16 में देश के 799 विश्वविद्यालयों की तुलना में देश में विश्वविद्यालयों की संख्या बढ़कर 864 हो गई।

देश में सर्वोच्च जीईआर 46.9 प्रतिशत तमिलनाडु में रहा। जबकि उच्च शिक्षा के लिए 18 से 23 वर्ष आयु वर्ग के 14.9 प्रतिशत युवाओं के नामांकन के साथ बिहार सबसे निचले पायदान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493