उच्च शैक्षणिक प्रवेश परीक्षाओं के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी : जेटली

नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को उच्च शैक्षणिक संस्थाओं की प्रवेश परीक्षाओं के लिए एक स्वायत्त राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की स्थापना की घोषण की।

नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को उच्च शैक्षणिक संस्थाओं की प्रवेश परीक्षाओं के लिए एक स्वायत्त राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की स्थापना की घोषण की।

जेटली ने लोकसभा में 2017-18 का आम बजट पेश करते हुए कहा, “हम उच्च शैक्षणिक संस्थाओं की सभी प्रवेश परीक्षाओं के लिए एक स्वायत्त और प्रीमियर परीक्षा एजेंसी के तौर पर एक राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की स्थापना का प्रस्ताव रखते हैं।”

वित्त मंत्री ने कहा, “इससे केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद प्रशासनिक जिम्मेदारी से मुक्त हो जाएंगे और पाठ्यक्रम पर ज्यादा ध्यान दे पाएंगे।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493