नई दिल्ली, 14 नवंबर (आईएएनएस)। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड (उज्जीवन फाइनेंसियल सर्विसेज लि. की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी) को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को लघु वित्त बैंक परिचालन की मंजूरी दे दी।
इसके बाद उम्मीद है कि 2017 की पहली तिमाही से उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड की बैंकिंग सेवाएं शुरू हो जाएगी।
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक समित घोष ने कहा, “भारतीय रिजर्व बैंक से इस स्वीकृति से हम व्यापक वित्तीय समावेशन प्रदान करने के हमारे मिशन के एक कदम और करीब पहुंच गए है। यह हम सभी के लिए एक गर्व का क्षण है। एक बैंक के रूप में, हम अब 24 राज्यों में सेवाओं की पूरी रेंज प्रदान करेंगे, जहां बैंकिंग सुविधाओं का अभाव है। एक दशक से अधिक का एक एमएफआई के रूप में कार्य का हमारा अनुभव उज्जीवन लघु वित्त बैंक लिमिटेड के भविष्य के बैंकिंग सेवाओं को लाभ पहुंचाएगा। वर्तमान में हम अपनी सेवाओं का परीक्षण कर रहे हैं।”
उज्जीवन को लघु वित्त बैंक चलाने की मंजूरी मिलने से पहले उसके वर्तमान वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे काफी लाभदायक रहे हैं। इस अवधि में कंपनी के मुनाफे में 89.69 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और 72.01 करोड़ रुपये रहा। जबकि कंपनी द्वारा बांटे जानेवाले कर्जो में 58.65 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 6,485.93 करोड़ रुपये रही। उज्जीवन को सितंबर में खत्म हुई छमाही में कर चुकाने के बाद 144.4 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ।
dharmpath.com dharmpath