प्रधानमंत्री ने आम जन का अपमान किया : ममता

कोलकाता, 14 नवंबर (आईएएनएस)। विमुद्रीकरण की पहल की आलोचना करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गरीबों का अपमान करने का आरोप लगाया।

गरीबों के बारे में मोदी ने कहा कि वे शांति से सो रहे हैं।

विमुद्रीकरण को आम आदमी का हत्यारा बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एक सप्ताह पहले जब से इसकी घोषणा हुई है तब से 1.5 लाख करोड़ रुपये के सकल घरेलू उत्पाद की हानि हुई है।

ममता ने ट्वीट कर कहा, “प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि गरीब लोग शांति सो रहे हैं। यह आम लोगों का अपमान है और अप्रिय भी।”

मोदी ने यह भी कहा कि केवल काला धन रखने वाले लोग दर-दर भटक रहे हैं और नींद की दवा खरीद रहे हैं।

बनर्जी ने 500 और 1000 रुपये के नोटों के विमुद्रीकरण के एक अंत की मांग की।

उन्होंने अर्थशास्त्रियों की भविष्यवाणी का हवाला देते हुए कहा कि विमुद्रीकरण से आर्थिक मंदी का एक झोंका आ सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493