उज्जैन-मध्यप्रदेश के उज्जैन के एक सिख छात्र की कनाडा में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्रों के बीच हुए विवाद के बाद युवक को कार से कुचल दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना पर राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शोक जताया है।
मृतक छात्र की पहचान गुरकीरत सिंह मनोचा के रूप में हुई है, जो देवास रोड स्थित पार्श्वनाथ सिटी के निवासी थे। वे कनाडा के नॉर्दर्न लाइट्स कॉलेज में बिजनेस मैनेजमेंट के पोस्ट डिग्री डिप्लोमा प्रोग्राम की पढ़ाई कर रहे थे।
रायपुर निवासी प्रबकीरत सिंह ने बताया कि वह गुरकीरत के बड़े भाई हैं। उन्हें कनाडा में ही रह रहे गुरकीरत के एक दोस्त ने देर रात फोन कर घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि गुरकीरत की मौत हो गई है। इसके बाद प्रबकीरत सिंह ने परिवार को सूचना दी।
dharmpath.com dharmpath