बगदाद में US एम्बेसी पर ड्रोन हमला

तेहरान-अमेरिका-इजरायल और ईरान का युद्ध अब अपने सबसे खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है. आज जंग का 18वां दिन है और हालात नियंत्रण से बाहर होते दिख रहे हैं. ईरान ने पहली बार अपनी सबसे उन्नत सेज्जिल बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल कर इजरायल को दहला दिया है, वहीं इजरायल और अमेरिका ने ईरान की सैन्य कमर तोड़ने का दावा किया है.

ईरान ने इजरायल के रक्षा तंत्र आयरन डोम को चुनौती देने के लिए पहली बार सेज्जिल बैलिस्टिक मिसाइल दागी है. रक्षा विशेषज्ञों के बीच इसे डांसिंग मिसाइल कहा जाता है क्योंकि यह अत्यधिक ऊंचाई पर जाकर अपनी दिशा बदलने में सक्षम है, जिससे इसे इंटरसेप्ट करना लगभग असंभव हो जाता है.

इजरायली वायुसेना ने अमेरिका के साथ मिलकर ईरान के भीतर तबाही मचा रखी है. तेहरान, हमदान और इस्फहान जैसे शहरों में स्थित ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम, मिसाइल और ड्रोन बनाने वाली फैक्ट्रियों को निशाना बनाया गया है. अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने घोषणा की है कि ईरान की मिसाइल उत्पादन क्षमता अब पूरी तरह ध्वस्त हो गई है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493