
उज्जैन– मजहबी रंग दे कर उज्जैन में मदरसों ने लगभग 3000 नौनिहालों का मिड डे मील बंद करवा दिया है .भोजन बनाने एवं परोसने वाली संस्था बीआरके लिमिटेड ने 3 दिन लगातार भोजन वापस आने के बाद अब शासकीय आदेश आने तक भोजन भेजना बंद कर दिया है .संस्था के मैनेजर ने बताया की मदरसों ने लगातार तीन दिनों से भेजा गया भोजन लेने से इनकार कर दिया अतः मामले में शासकीय सन्देश आने तक भोजन बंद कर दिया गया है .
मामला तब सामने आया जब स्थानीय मदरसों ने यह कहते हुए भोजन लेने से मना कर दिया की भोजन का भोग हिन्दू देवताओं को चढ़ाकर भोजन भेजा जाता है अतः यह भोजन हम नहीं लेंगे.प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले पर जांच शुरू कर दी है .
संस्था में भोजन निर्माण के बाद एक थाली में भोग लगाया जाता है जो सामान्य प्रक्रिया है .हिन्दू मतावलंबी इस विधि से अपने आराध्य को भोग समर्पित करते हैं .जो भी भोजन तैयार होता है उसमें से जिस तरह किसी भी मनुष्य को वह भोजन हेतु प्रस्तुत किया जाता है उसी प्रकार उसका एक हिस्सा अपने आराध्य को भी समर्पित करते है .धर्माचार्यों ने बताया की इसमें कुछ भी असहज नहीं लेकिन कुछ असामाजिक तत्व इस मुद्दे को मजहबी रंग दे उत्पात मचाना चाहते हैं.
उज्जैन काजी सहित कई मुस्लिम धर्मगुरुओं ने इस कदम की निन्दा की है ,और भोजन की निरंतरता नियमित करने का आह्वान किया है .
dharmpath.com dharmpath