उज्जैन में करणी सेना के दो गुटों में खूनी झड़प, 2 लोगों की मौत

उज्जैन-मध्य प्रदेश के उज्जैन के कानीपुरा स्थित लक्की दरबार ढाबे पर बुधवार देर रात करणी सेना से जुड़े दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। रात करीब 2 बजे 12 से 15 हथियारबंद लोग ढाबे पर पहुंचे और एक पक्ष पर चाकू-तलवार से हमला कर दिया। वारदात में करणी सेना जिला उपाध्यक्ष राहुल दरबार उर्फ विजय प्रताप (42) और ढाबा संचालक जितेंद्र पवार (35) की मौत हो गई।

राहुल दरबार नीमनवासा के रहने वाले थे और करणी सेना में जिला उपाध्यक्ष के पद पर थे। हमले में गंभीर रूप से घायल राहुल को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। दूसरी ओर उंडासा निवासी ढाबा संचालक जितेंद्र पवार का शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर झाड़ियों में मिला।

जानकारी के मुताबिक, विवाद की शुरुआत रात करीब 11 बजे हुई थी। राहुल के छोटे भाई के पास शक्ति सिंह का फोन आया था। राहुल के मामा हेमंत सिंह चौहान के अनुसार, फोन पर चेतावनी दी गई थी कि अगर अपने भाई को बचा सकते हो तो बचा लेना। इसके बाद राहुल के भाई ने हेमंत सिंह को इसकी जानकारी दी और परिवार के लोग लक्की दरबार ढाबे पहुंचे। वहां राहुल घायल अवस्था में मिले जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493