उज्जैन में पत्नी की गर्दन लेकर थाने पहुंचा पति

उज्जैन, 31 जनवरी (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक युवक अपनी पत्नी की हत्या कर गर्दन लेकर थाने पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार, हिंगोरिया थाने के धरेली गांव के नारायण सिंह (35) को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। मंगलवार को उसने खेत में काम कर रही पत्नी कुंअर बाई की धारदार हथियार से गर्दन काट दी और उसे हाथ में लेकर थाने जा पहुंचा।

पुलिस ने बताया कि नारायण मंगलवार की सुबह अपने साथ कुंअर बाई को खेत पर ले गया, वह फसल काट रही थी, तभी उसकी गर्दन पर पति ने धारदार हथियार से प्रहार कर दिया। इससे उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई और उसके बाद कटे गर्दन को हाथ में लटकाकर नारायण सिंह थाने जा पहुंचा। यह नजारा देखकर हर कोई हतप्रभ रह गया।

हिंगोरिया थाने की पुलिस ने महिला की गर्दन और धड़ को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है, वहीं आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493