उज्जैन सिंहस्थ की पहली पेशवाई मंगलवार को

उज्जैन, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में इसी माह शुरू होने वाले सिंहस्थ कुंभ की पहली पेशवाई मंगलवार पांच अप्रैल का निकलेगी। पहली पेशवाई श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े की होगी।

आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी में बताया गया है कि श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े की पेशवाई नीलगंगा से प्रारंभ होगी, जो भूखी माता क्षेत्र स्थित छावनी पहुंचेगी। यह पेशवाई भव्य होगी। इसमें दो हाथी, 20 घोड़े, 24 बैंड एवं 12 बग्घियां शामिल होंगी। पेशवाई मे एक मयूर रथ भी रहेगा, जिस पर जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेशवर अवधेशानंद गिरि महाराज विराजित रहेंगे।

जूना अखाड़े के मंहत हरि गिरी ने बताया कि अखाड़े की भव्य पेशवाई मे 20 लोगों का एक दल राजकीय पोशाक मे रहेगा। पेशवाई मे दो दल नृत्य करते हुए चलेंगे। पेशवाई में काशीसुमेरू पीठ शंकराचार्य नरेंद्रानंद एवं अन्य महामंडलेशवर तथा बड़ी संख्या में साधु-संत भाग लेंगे।

मेला प्रशासन ने इस पहली पेशवाई को देखते हुए शहर के मार्गो को संजाया-संवारा है। क्षिप्रा (शिप्रा) नदी पर स्थित पुल-पुलियाओं पर भी आकर्षक साज-सज्जा की गई है। इन पर रंग-बिरंगे ध्वज लड़ियां लगाई गई हैं और रंगारंग रोशनी भी की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493