उज्ज्वला योजना के तहत बांटे गए 23 लाख गैस कनेक्शन

कोलकाता, 30 जुलाई (आईएएनएस)। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री उज्‍जवला योजना शुरू होने के बाद से अब तक गरीबी रेखा ने नीचे वाली महिलाओं के 23 लाख परिवारों को गैस कनेक्शन बांटे गए।

मंत्री ने शनिवार को पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों के 250 जिलों के क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ बैठक की और एक जुलाई को शुरू की गई योजना के क्रियान्वयन की जानकारी ली।

मंत्रालय की ओर से जारी किए गए वक्तव्य के अनुसार, “जिलों के क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ इस तरह की यह पहली बैठक रही, जिसमें पीएमयूआई योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों को वितरित किए गए एलपीजी कनेक्शन से संबंधित अधिकारियों ने मंत्री से अपने अनुभव साझा किए।”

प्रधान ने क्षेत्रीय अधिकारियों से इस योजना में किसी मध्यस्थ की संलिप्तता पर निगरानी कड़ी करने और लाभ पाने वाले हर परिवार तक पहुंचने का निर्देश भी दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493