मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। बम्बई उच्च न्यायालय ने सोमवार को अनुराग कश्यप सह-निर्मित ‘उड़ता पंजाब’ को बड़ी राहत देते हुए केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) की पुनरीक्षण समिति की ओर से प्रस्तावित 13 कटों पर रोक लगा दी और एक कट एवं तीन वैधानिक चेतावनियों (डिस्क्लेमर) के साथ फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ कर दिया।
न्यायमूर्ति एस.सी. धर्माधिकारी और न्यायमूर्ति शालिनी पनसालकर-जोशी की खंडपीठ ने सेंसर बोर्ड को फिल्म के लिए ‘ए’ प्रमाण-पत्र जारी करने का भी आदेश दिया है। फिल्म 17 जून को रिलीज होने वाली है।
dharmpath.com dharmpath