‘उड़ता पंजाब’ में अब तक का सबसे डरावना किरदार : शाहिद

मुंबई, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता शाहिद कपूर का कहना है कि ‘उड़ता पंजाब’ में नशेड़ी रॉकस्टार का उनका किरदार उनके निभाए किरदारों में सबसे डरावना है। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि उन्हें इस चुनौती का सामना करने की जरूरत थी।

शाहिद (35) ने कहा, “टॉमी सिंह मेरे निभाए किरदारों में सबसे ज्यादा डराने वाला किरदार है, क्योंकि मैं तो शराब पीता भी नहीं हूं इसलिए मुझे मालूम भी नहीं है कि पीकर टुल होना कैसा होता है।”

उन्होंने कहा, “इसलिए मुझे कतई नहीं पता कि ऐसा करने वाले पर क्या बीतती है। मुझे कतई नहीं पता था कि मैं यह कैसे करने वाला हूं, लेकिन मुझे लगा कि यह एक चुनौती है, जिसका मुझे सामना करना है।”

अभिषेक चौबे निर्देशित ‘उड़ता पंजाब’ में पंजाब के युवाओं के नशे की लत को दिखाया गया है। इसमें आलिया एक प्रवासी बिहारी मजदूर, करीना कपूर डॉक्टर और पंजाबी अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं।

फिल्म 17 जून को रिलीज हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493