‘द जंगल बुक’ की उत्तरी अमेरिका में शानदार शुरुआत

लॉस एंजेलिस, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। डिजनी की 3डी लाइव एक्शन कंप्यूटर एनिमेटेड फिल्म ‘द जंगल बुक’ ने उत्तरी अमेरिका के सिनेमाघरों में शानदार शुरुआत की है। बॉक्स ऑफिस पर नजर रखने वाले ‘कॉमस्कोर’ के मुताबिक, प्रथम साप्ताहांत फिल्म ने 10.36 करोड़ डॉलर बटोर लिए हैं।

जॉन फेवरयू निर्देशित फिल्म ने साल के तीसरे सर्वाधिक ओपनिंग रिकॉर्ड के साथ खाता खोला। कॉमस्कोर ने रविवार को बताया कि इससे पहले ‘बैटमैन वी. सुपरमैन’ (16.6 करोड़ डॉलर) और ‘डेडपूल’ (13.24 करोड़ डॉलर) ने ही अपने शुरुआती साप्ताहांत में इससे ज्यादा कमाई की थी।

इस फिल्म में महिलाओं ने ज्यादा रुचि दिखाई है। फिल्म के कुल दर्शकों में से 51 फीसदी महिलाएं रहीं। उम्र के मामले में फिल्म को सबसे ज्यादा 25 साल से ज्यादा उम्र वाले दर्शक मिले, जिनका आंकड़ा 53 प्रतिशत रहा।

फिल्म के कुल दर्शकों में से 49 प्रतिशत हिस्सेदारी पारिवारिक दर्शकों की रही। जुबानी प्रशंसा और पारिवारिक दर्शकों को बेहद पसंद आने के कारण ‘द जंगल बुक’ के अगले कुछ सप्ताहों में बॉक्स ऑफिस पर ऊंचे स्थान पर बने रहने की संभावना है।

डिजनी के मुताबिक, वैश्विक बाजार में ‘द जंगल बुक’ ने इस साप्ताहांत 23.97 करोड़ डॉलर के साथ शुरुआत की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493