मुंबई, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री आलिया भट्ट आगामी फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में एक असामान्य रूप में नजर आएंगी। इसमें वह अत्यधिक काली नजर आएंगी।
अभिषेक चौबे द्वारा निर्देशित फिल्म में आलिया एक बिहारी लड़की की भूमिका में हैं।
फिल्म में अभिनेता शाहिद कपूर, करीना कपूर खान और दलजीत दोसांझ जैसे कलाकार भी हैं।
बयान के मुताबिक, शारीरिक भाषा और बोलने के ढंग के अलावा, आलिया ने खुद को किरदार से जोड़ने के लिए काला रंग रखने का फैसला किया है।
‘उड़ता पंजाब’ 17 जून को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath