मुंबई, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक ‘ये है मोहब्बतें’ में निधि छाबरा का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री पवित्रा पुनिया ने मन में शांति के के लिए मेडिटेशन शुरू कर दिया है।
मुंबई, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक ‘ये है मोहब्बतें’ में निधि छाबरा का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री पवित्रा पुनिया ने मन में शांति के के लिए मेडिटेशन शुरू कर दिया है।
धारावाहिक में पवित्रा का किरदार अत्यधिक चिल्लाते रहने का है, जिसके चलते शूटिंग के बाद वह बिल्कुल थक जाती हैं।
पवित्रा ने कहा, “शो में चिल्लाने की वजह से अक्सर मुझे सिर दर्द हो जाता है। इसे दूर करने, मन शांत करने और शरीर को आराम देने के लिए मैंने मेडिटेशन शुरू कर दिया है।”
उन्होंने कहा, “प्रशंसकों ने मुझे कई नफरत भरे संदेश भेजने शुरू कर दिए हैं, लेकिन मैं खुश हूं कि अब हर कोई मेरी क्षमता देख सकता है कि मैं किरदार के साथ पूरा न्याय कर रही हूं।”
टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले ‘ये है मोहब्बतें’ में दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
dharmpath.com dharmpath