‘उड़ता पंजाब’ 17 जून को होगी रिलीज

मुंबई, 14 जून (आईएएनएस)। बंबई उच्च न्यायालय द्वारा फैसला सुनाए जाने के बाद फिल्म निर्माताओं ने दुनियाभर में ‘उड़ता पंजाब’ 17 जून को रिलीज किए जाने का निर्णय लिया।

अदालत ने एक कट और तीन वैधानिक चेतावनियों (डिस्क्लेमर) के साथ फिल्म रिलीज का रास्ता साफ कर दिया है।

फिल्म के सह-निर्माता विकास बहल ने मंगलवार को ‘उड़ता पंजाब’ के संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हम सभी के लिए अदातल का फैसला शानदार है। देश के लिए यह अद्भुत बात है। इससे पता चलता है कि हमारे देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है और हम घोषणा करते हैं कि ‘उड़ता पंजाब’ 17 जून को रिलीज होगी।”

फिल्म के अभिनेता शाहिद कपूर ने कहा, “जो कुछ भी कल (सोमवार) हुआ, उससे गर्व महसूस होता है। इससे पता चलता है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है, लेकिन हमें जिम्मेदार और संतुलन रखने की जरूरत है।”

अदालत के फैसले से उत्साहित सह-कलाकार आलिया भट्ट ने कहा, “जब मैंने कट के बारे में सुना तो मैंने कहा क्यों और कैसे। क्योंकि मैं समझ नहीं पा रही। मैं एक निर्देशक की बेटी हूं और मुझे पता है कि निर्देशक कहां तक जा सकते हैं। मैं कल (सोमवार) अदालत द्वारा दिए गए फैसले से खुश हूं।”

अभिषेक चौबे द्वारा निर्देशित फिल्म में करीना कपूर खान और दिलजीत दोसांझ महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493