हैदराबाद, 14 जून (आईएएनएस)। ब्रिटिश काउंसिल ने तेलंगाना में सरकारी स्कूलों के 1,200 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया है।
ब्रिटिश काउंसिल की ओर से मंगलवार को एक बयान में कहा गया कि मुख्य कौशल एवं स्कूल नेतृत्व विकास को लेकर तीन सप्ताह चलाए गए प्रशिक्षण का समापन पिछले सप्ताह हुआ।
बयान में कहा गया कि स्कूल शिक्षा निदेशक के अधीन आने वाले राज्य के 200 सरकारी स्कूलों को इस कार्यक्रम के लिए चुना गया था।
कहा गया कि इस प्रशिक्षण के सफल निष्कर्ष निकलने के बाद ही कार्यक्रम को राज्य के अन्य स्कूलों में भी चलाया जाएगा।
ब्रिटिश काउंसिल साउथ इंडिया की निदेशक मेई-क्वे बार्कर ने कहा, “ब्रिटिश काउंसिल भारत, ब्रिटेन और दुनियाभर में युवा लोगों के लिए शिक्षकों को अध्ययन के परिणामों को सुधारने में मदद करने के लिए समर्पित है। हमें उम्मीद है कि प्रशिक्षण ने उनकी गहन सोच एवं समस्याएं हल करने संबंधी कौशल को बढ़ाने और उनके नेतृत्व की काबिलियत को सुधारने और अच्छा अध्ययन अनुभव तैयार करने में मदद की है।”
स्कूली शिक्षा निदेशक जी. किशन ने विदाई समारोह में कहा कि स्कूल प्रणाली के तहत सामुदायिक-स्वामित्व द्वारा शिक्षा का वैश्वीकरण गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की मांग का एक जवाब है।
उन्होंने कहा, “इसे पाठ्यक्रम में मुख्य कौशल शामिल कर मुकम्मल किया जा सकता है।”
ब्रिटिश काउंसिल सांस्कृतिक संबंधों एवं शैक्षणिक अवसरों के लिए समर्पित ब्रिटेन का अंतर्राष्ट्रीय संगठन है।
dharmpath.com dharmpath