‘उड़ान’ में अपने किरदार को लेकर उत्साहित आर्यन वैद

मुंबई, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। टेलीविजन कार्यक्रम ‘उड़ान’ के जरिए छोटे पर्दे पर लौट रहे अभिनेता आर्यन वैद अपने किरदार को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि उनके निभाए इस किरदार और ‘चक दे इंडिया’ में शाहरुख खान के किरदार में काफी समानता है।

वैद कलर्स चैनल के धारावाहिक में कोच कबीर के रूप में नजर आएंगे।

आर्यन ने एक बयान में कहा, “कबीर का किरदार बेहद सशक्त और पेचीदा है। इस किरदार और ‘चक दे इंडिया’ में शाहरुख खान के किरदार में काफी समानता है। इसमें वह नायिका चकोर के कोच के रूप में नजर आएंगे।”

आर्यन ने कहा, “मैं काफी लंबे अंतराल के बाद एक धारावाहिक में काम कर रहा हूं और पर्दे पर ऐसा सशक्त किरदार निभाने को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं।”

मॉडलिंग में नाम कमाने के बाद आर्यन ‘वीर’ और ‘डायरी ऑफ ए बटरफ्लाई’ जैसी कई फिल्मों में भी नजर आए थे। वह रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ और एकता कपूर की पौराणिक श्रृंखला ‘कहानी हमारे महाभारत की’ में भी शामिल हुए थे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493