पेंग ने नवंबर 2014 में शी के साथ अपनी आस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान रेवन्सवुड स्कूल फॉर गर्ल्स के अपने दौरे को याद करते हुए 11 लड़कियों और पांच शिक्षकों के साथ एक वीडियो देखा। उन्होंने चीन में पिछले 10 वर्षो से रह रहीं छात्राओं के अनुभव सुने।
बीजिंग से पहले छात्राएं पूर्वी चीन के शंघाई और नानजिंग एवं चेंग्दू और शियान भी गई थीं। वहां उनकी नानजिंग के नंबर 1 माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थियों से भी चर्चा हुई। उन्होंने शंघाई और नानजिग के बीच उच्च गति से चलने वाली रेलगाड़ी पकड़ी।
उन्होंने ग्रेट वॉल ऑफ चाइना और बीजिंग ओलम्पिक गेस्म 2008 के मुख्य आयोजन स्थल नेशनल स्टेडियम का भी दौरा किया।
dharmpath.com dharmpath