उड़ी में सैन्य शिविर केवल कंटीले तारों से घिरा, कोई दीवार नहीं

श्रीनगर, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद के आतंकियों द्वारा रविवार को निशाना बनाया गया उड़ी का सैन्य शिविर भारत और पाकिस्तान को अलग करने वाली नियंत्रण रेखा से महज 10 किलोमीटर दूर स्थित है।

इस जगह काम कर चुके सैन्य अफसरों का कहना है कि इस शिविर के चारों तरफ कोई चारदीवारी नहीं है और यह केवल कंटीले तारों से घिरा हुआ है। जैश के चारों आतंकी इन्हीं तारों को काटकर शिविर में घुस गए। संतरियों को इसकी भनक तक नहीं लग सकी।

सेना की 12 ब्रिगेड के मुख्यालय के पीछे के भाग में स्थित यह प्रशासनिक इकाई है। पीछे का हिस्सा वह जगह होती है जहां बटालियन अपना लॉजिस्टिक उपकरण रखती हैं।

हमला उस समय हुआ जब ड्यूटी बदले जाने का समय था। इस समय सुरक्षा में चुस्ती का अनुपात अन्य समयों की तुलना में कुछ कम हो जाता है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493