उड़ी हमला बेहद चिंताजनक : जितेंद्र सिंह

नई दिल्ली, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को जम्मू एवं कश्मीर के उरी में सेना के शिविर पर हुए आतंकवादी हमले को ‘बेहद चिंताजनक’ बताया, जिसमें 17 जवान शहीद हो गए।

सिंह ने समाचार चैनल टाइम्स नाऊ से कहा, “यह हम सभी के लिए बेहद चिंताजनक व परेशान करने वाला समय है।”

उन्होंने कहा, “भारतीय जवानों के अनमोल जीवन की क्षति हम सभी के लिए परेशान करने वाला क्षण है। मैं यह सोचकर सिहर जाता हूं कि राष्ट्र उनके बलिदान को कैसे चुका सकेगा।”

उन्होंने कहा, “हम सभी को साथ आकर एक रणनीति तैयार करने की जरूरत है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493