नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में उत्तराखंड के भाजपा नेता हरक सिंह रावत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस ने शनिवार को कहा कि महिला की शिकायत पर दक्षिण दिल्ली के सफदरजंग थाने में शुक्रवार रात रावत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
सूत्रों के मुताबिक, महिला का बयान दर्ज करने के लिए उसे एक दंडाधिकारी की अदालत ले जाया जाएगा।
रावत उत्तराखंड के नौ बागी कांग्रेस विधायिकों में से एक थे, जिनकी बगावत के कारण हाल ही में राज्य में राजनीतिक संकट पैदा हो गया था। बाद में वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे।
dharmpath.com dharmpath