उत्तराखंड : बनता मकान गिरने से 90 श्रमिक घायल

खटीमा (उत्तराखंड), 7 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तराखंड में ऊधम सिंह नगर के खटीमा में एक मस्जिद परिसर में शनिवार को निर्माणाधीन भवन गिरने से करीब 90 श्रमिक घायल हो गए, इनमें छह गंभीर रूप से घायल हो गए। दो श्रमिकों के अभी मलबे में दबे होने की आशंका है।

खटीमा के कोतवाली प्रभारी अजय ध्यानी ने बताया कि खटीमा की मुख्य जामा मस्जिद के लगभग 150 वर्गमीटर क्षेत्रफल में खुले क्षेत्रों में एक मकान का लिंटर डाला जा रहा था। उन्होंने बताया कि दोपहर बाद तक आधा लिंटर पड़ गया था लेकिन अचानक नीचे की शटरिंग गिर जाने के कारण लिंटर भरभराकर गिर गया।

मस्जिद के अंदर निर्माणाधीन नए भवन में 90 श्रमिक भी उसमें दब गए। मुख्य मार्ग के करीब होने की वजह से तत्काल ही चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस के आने से पहले ही राहत कार्य शुरू कर दिया।

सूचना के बाद पुलिस प्रशासन व फायर सर्विस के जवानों ने राहत कार्य शुरू कर सभी श्रमिकों को निकाल लिया, लेकिन दो श्रमिकों के मलबे में दबे होने की आशंका है। इस घटना में छह श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए, अन्य को मामूली चोटें आई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493