देहरादून, 7 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तराखंड में ईद का त्योहार गुरुवार को पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
मुख्य नमाज देहरादून की छकराला मस्जिद में पढ़ी गई, जबकि हजारों मुस्लिमों ने विभिन्न जिलों की मस्जिदों में नमाज अदा की।
राज्यपाल के.के. पॉल और मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मुसलमानों को ईद की बधाई दी और उम्मीद जताई कि यह त्योहार दुनियाभर में शांति और समृद्धि लाएगा।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को चांद न दिखाई देने के चलते शहर काजी ने गुरुवार को ईद मनाए जाने की घोषणा की।
कई मस्जिदों में नमाज अदा की गई।
पहाड़ी राज्य में मौलवी कल्बे सादिक की घोषणा के बाद शिया समुदाय ने बुधवार को ईद का जश्न मनाया।
राज्य में ईद के अवसर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
dharmpath.com dharmpath