थ्रिलर शैली विकसित हो रही है : विद्या बालन

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। ‘कहानी’ और ‘टीई3एन’ जैसी थ्रिलर फिल्मों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री विद्या बालन का मानना है कि यह शैली विकसित हो रही है।

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। ‘कहानी’ और ‘टीई3एन’ जैसी थ्रिलर फिल्मों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री विद्या बालन का मानना है कि यह शैली विकसित हो रही है।

राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकीं विद्या जल्द ही आगामी थ्रिलर ‘कहानी 2’ में नजर आएंगी। यह सुजॉय घोष निर्देशित और लिखित 2012 की फिल्म ‘कहानी’ का सीक्वल है।

यह पूछे जाने पर कि थ्रिलर शैली में कोई बदलाव देखा गया है? इस पर विद्या ने आईएएनएस से कहा, “यह शैली अधिक व्यापक हो रही है। यह सिर्फ बुरे लोगों के बारे में ही नहीं है। थ्रिलर की शैली बदल रही है और विकसित हो रहा है।”

‘परिणीता’ की अभिनेत्री ने कहा, “थ्रिलर शैली में बहुत से लोग हैं, जो अलग तरह से कहानी कहने का ढंग ढूंढ़ रहे हैं।”

‘कहानी 2’ में अभिनेता अर्जुन रामपाल भी हैं। यह फिल्म 25 नवंबर को रिलीज होगी।

‘द डर्टी पिक्च र’ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय कर चुकीं विद्या एक अन्य फिल्म में भारतीय-अंग्रेजी भाषा की लेखिका कमला दास की भूमिका में नजर आएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493