उत्तराखंड में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत

देहरादून, 28 अगस्त (आईएएनएस)। जिम कार्बेट नेशनल पार्क के निकट नदी में आई बाढ़ में एक वाहन के बहने से इसमें यात्रा कर रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई।

पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

ये लोग पौड़ी गढ़वाल के अपने पैतृक गांव बैंजरो से दिल्ली लौट रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ।

पुलिस ने कहा कि इलाके में मूसलाधार बारिश की वजह से पनियाली मार्ग पर नदी में बाढ़ आ गई। परिवार अपनी कार से इसे पार करना चाहता था, लेकिन तेज धार में चालक कार को संभाल नहीं सका।

नतीजतन, कार बह गई। इस घटना में एक व्यक्ति को बचाया जा सका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493