देहरादून, 23 मई (आईएएनएस)। चकराता में रविवार देर रात आंधी तूफान में एक बड़ी चट्टान खिसकने से एक महिला और दो बच्चों सहित 10 लोगों की मौत हो गई। घटना के समय अस्थाई झोपड़ियों में 16 लोग सो रहे थे। ये लोग बाहर से यहां मजदूरी करने आए हुए थे। प्रशासन और राजस्व पुलिस के साथ स्थानीय लोग राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।
राहत व बचाव कार्य के लिए चकराता, विकासनगर, पुरोला के उपजिलधिकारी सहित तमाम प्रशासनिक अमला घटनास्थल के लिए रवाना हो गया है। स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
शवों और घायल होने वालों को निकाला जा रहा है। राहत दल ने चट्टान के नीचे से अभी तक तीन शव निकाले हैं। मृतकों में एक महिला व दो बच्चों सहित सात पुरुषों के मरने की सूचना है। घायलों में एक की हालत गंभीर है, जिसे देहरादून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया।
जिलाधिकारी रविनाथ रमन ने आपदा में मारे गए लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये देने की घोषणा की है।
dharmpath.com dharmpath