उत्तराखंड में चालक को मिर्गी का दौरा पड़ने से बस पेड़ से टकराई, 41 घायल

देहरादून, 11 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की एक बस के यहां गुरुवार को एक पेड़ से टकरा जाने से कम से कम 40 लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, हादसा चालक को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ने से हुआ।

दुर्घटना रूड़की के भगवानपुर में घटी। बस में फंसे लोगों को निकटवर्ती गांव के लोगों ने बाहर निकाला।

यात्रियों से भरी बस उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से उत्तराखंड के हरिद्वारा जा रही थी।

बस के चालक राज कुमार को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया, जिसकी वजह से वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। बस को किसी बड़ी दुर्घटना से बचाने के लिए उसने दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर सड़क के किनारे एक पेड़ से टकरा दी।

पुलिस अधिकारी भगवान मेहर ने कहा कि घायल 22 यात्रियों का इलाज सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है, जबकि कुछ अन्य को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

घायलों में अधिकांश लोग हरियाणा, जम्मू तथा उत्तर प्रदेश के हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493